Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : बहुजन चेतना मंच ने मनायी अंबेडकर जयंती

Chandwa, Latehar:  स्थानीय कृषि फार्म परिसर में बहुजन चेतना मंच के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती शिक्षक बिगन राम की अध्यक्षता में मनायी गयी. संचालन शिक्षक सतेन्द्र राम ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण व केक काट किया गया. बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त अंचलाधिकारी लाल गंगाथर भगत ने कहा कि देश के सभी नागरिक को उनके विचार और सिद्धांत को मानना चाहिए. देश में जब नीची जाति के लोगों को पढ़ने-लिखने का अधिकार नहीं था, उस समय में बाबा साहेब देश में सबसे अधिक शिक्षा की डिग्री प्राप्त करने वाले व्यक्ति थे. वे देश व विदेश के नौ भाषाओं के ज्ञाता थे. मौके पर संजय पासवान और शर्जन उरांव आदि भी ने संबोधित किया. कहा कि बाबा साहेब द्वारा बनाये गये संविधान को दुनिया का सबसे बड़ा और सुंदर संविधान माना जाता है. मौके पर असर खान, सत्येन्द्र यादव, श्रीराम शर्मा, संजय यादव, पूर्व मुखिया पुष्पा देवी व विकास कुमार भगत, रूपेश उरांव, बीरेंन्द्र राम, गौतम कुमार, जितेन्द्र सिंह, रविशंकर जाटव, अनिता देवी, मंजू सिंह, सरिता बेक व हरिकुमार भगत समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-तेजस्वी">https://lagatar.in/tejashwi-said-there-is-nothing-for-bihar-in-bjps-manifesto-samrat-called-it-a-milestone/">तेजस्वी

ने कहा, बीजेपी के मेनिफेस्टो में बिहार के लिए कुछ नहीं, सम्राट ने बताया मील का पत्थर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही