Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : बैद्यनाथ राम ने नौ दिवसीय रामलीला मंचन का किया उद्घाटन

Advertisement
Advertisement
Latehar :  शहर के बीचो-बीच अंबाकोठी परिसर में श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ के 50वें अधिवेशन के मौके पर नौ दिवसीय रामलीला मंचन का आयोजन किया जा रहा है. जिसका उद्घाटन स्थानीय विधायक बैद्यनाथ राम ने रविवार देर शाम दीप प्रज्जवलि व फीता काट कर किया. इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम दरबार की झांकी की आरती की. मौके पर बैघनाथ राम ने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र अनुकरणीय है. अगर हम श्रीरामचरित मानस के एक अंश को भी अपने अंदर उतार लें, तो हमारा जीवन सफल हो जायेगा. समाज में मर्यादा स्थापित कर भगवान श्रीराम पुरूषोत्तम कहलाये. श्रीराम ने पिता के वचन के लिए 14 वर्षों का वनवास सहर्ष स्वीकार किया. नारी की रक्षा के लिए रावण का वध किया. उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने की अपील की. (पढ़ें, धनबाद">https://lagatar.in/maithon-a-loud-noise-collapses-in-kapasara-colliery-two-dead/">धनबाद

: कापासारा कोलियरी में जोरदार आवाज के साथ धंसी चाल, दो की मौत, 12 से अधिक के दबे होने की आशंका)

मथुरा से आये नव धार्मिक रामलीला मंडली ने किया मंचन

मौके पर मथुरा से आये नव धार्मिक रामलीला मंडली ने रामलीला का मंचन किया. विधायक ने लोगों को रामलीला में सपरिवार भाग लेने एवं बाहर से आये कलाकारों की हौसला अफाजाई करने की बात कही. मौके पर महायज्ञ समिति के अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह, महामंत्री सुदामा प्रसाद, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार महलका, प्रवक्ता डा विशाल शर्मा, चंद्रप्रकाश उपाध्याय, मदन प्रसाद, सुनील शौंडिक, राजू सिंह, संतोष अग्रवाल, दुर्गा प्रसाद, नागेंद्र शौंडिक, अनिल प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, अंकित पांडेय, विवेक कुमार गुप्ता, विशाल कुमार व दीपक कुमार समेंत कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/chhattisgarh-amit-shah-will-go-to-raipur-today-will-be-present-at-the-nomination-of-raman-singh-will-also-hold-a-rally/">छत्तीसगढ़

: अमित शाह आज रायपुर जायेंगे, रमन सिंह के नामांकन पर मौजूद रहेंगे, रैली भी करेंगे
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही