Latehar: महुआडांड़ प्रखंड मुख्यायल में आदिवासी सरना समाज ने प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम से मनाया. इस मौके पर शोभायात्रा निकाली गयी. सरना समिति महुआडांड़ के तत्वावधान में शोभायात्रा फुलवार बगीचा सरना स्थल से प्रारंभ हुई और बिरसा मुंडा चौक, रामपुर चौक, डीपाटोली, पकरी मुहल्ला मुख्य बाजार व शास्त्री चौक होते हुए वापस फुलवार बगीचा पहुंची. यहां एक सभा का आयोजन किया गया. शोभायात्रा के दौरान बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई. शोभा यात्रा के दौरान थाना प्रभारी आशुतोष यादव और बजरंग दल के सदस्यों द्वारा शास्त्री चौक पर चना, गुड़ व पानी की व्यवस्था की गयी थी. इसे भी पढ़ें :बिहार">https://lagatar.in/bihar-lalus-daughter-rohini-said-rahul-gandhi-became-a-victim-of-ignorance/">बिहार
: लालू की बेटी रोहिणी ने कहा- नासमझी के शिकार हुए राहुल गांधी
साल में की चोरी, 69 में गए जेल, जानें क्या है मामला [wpse_comments_template]
: लालू की बेटी रोहिणी ने कहा- नासमझी के शिकार हुए राहुल गांधी
मौके पर ये थे मौजूद
मौके पर बतौर मुख्य अतिथि रांची जिला के जनजाति सुरक्षा मंच के अध्यक्ष मनोज भगत, पवन कुमार यादव, जंपा भगत, आदिवासी सरना समाज महुआडांड़ के अध्यक्ष छत्रपति बड़ाइक, कोषाध्यक्ष रूपम राकेश भगत, जिला परिषद सदस्य इस्टेला नागेसिया , विनय उरांव , प्रदीप कुमार नगेसिया, विजय कुमार नगेसिया, जगरनाथ भगत, शंकर बड़ाइक, बिरजू नगेसिया, राजेंद्र नगेसिया समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :19">https://lagatar.in/theft-in-19-years-went-to-jail-in-69-know-what-is-the-matter/">19साल में की चोरी, 69 में गए जेल, जानें क्या है मामला [wpse_comments_template]
Leave a Comment