Search

 
 
 

लातेहार : राजेंद्र साहू पर हुए हमले के विरोध में बंद रहा बालूमाथ शहर

 
Kamrul Arfi Balumath (Latehar) :  शनिवार की शाम बालूमाथ में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में रविवार को बालूमाथ शहर बंद रहा. रविवार सुबह राजेंद्र साहू के समर्थक शहर में घूम-घूम कर घटना के विरोध में व्यवसायियों से स्वत: बंद रखने की अपील की.. इसके बाद बालूमाथ में चाय दुकान से लेकर व्यावसायिक वाहनों के शो रूम जैसे प्रतिष्ठान भी बंद रहे. मेडिकल स्टोर और डॉक्टरों के क्लीनिक ही सिर्फ खुले रहे. वहीं राजेंद्र साहू के समर्थक बालूमाथ थाने में काफी संख्या में जमे रहे. वे लोग हमलाबरों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. इसे भी पढ़ें :सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-inaugurated-pjp-cinema-hall-of-mall-of-ranchi/">सीएम

हेमंत सोरेन ने मॉल ऑफ रांची के PJP सिनेमा हॉल का किया उद्घाटन

राजेंद्र साहू का रांची मेडिका हॉस्पीटल में चल रहा इलाज

बता दें कि घटना के बाद राजेन्द्र साहू के समर्थकों ने शनिवार को सड़क जाम कर दिया था. लातेहार पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के आश्वासन के बाद रात दस बजे सड़क जाम को हटा लिया गया था. गोलीबारी में घायल राजेंद्र साहू का इलाज रांची के भगवान महावीर मेडिका हॉस्पिटल में चल रहा है. ऑपरेशन से शरीर में फंसे गोलियों को निकाला गया है. पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष रहे राजेंद्र साहू बालूमाथ प्रखंड के उप प्रमुख भी रह चुके हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में बतौर निर्दलीय प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाया था. राजेन्द्र साहू विगत कई वर्षों से मगध आम्रपाली में कोयले की ट्रांसपोर्टिंग का व्यवसाय करते हैं. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-bjps-tricolor-yatra/">किरीबुरू

: भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही