Search

 
 
 

लातेहारः बरवाडीह सीओ पर परीक्षार्थी को थप्प ड़ मारने का आरोप, सीओ का इंकार

पिता ने आवेदन में कहा है उनके बेटे की कोई गलती नहीं थी. न तो  उसे कदाचार करते पकड़ा गया था और ना ही उसने कोई अनुशासनहीतना की थी. इस संबंध में बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी. इधर, अंचलाधिकारी लवकेश सिंह ने आरोप को निराधार बताया है.
 

Latehar : लातेहार जिले के बरवाडीह अंचल अधिकारी लवकेश सिंह पर एक नाबालिग परीक्षार्थी को थप्प ड़ मारने का आरोप लगा है. आरोप है कि प्रखंड के छिपादोहर स्थित संत मरियम मिडिल स्कूल परीक्षा केंद्र में इंटरमीडिएट परीक्षा के निरीक्षण के दौरान एक 16 वर्षीय छात्र को उन्होंने थप्पड़ जड़ दिया है. पीड़ि‍त छात्र के पिता राजेश्वर यादव ने जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.


पिता ने आवेदन में कहा है उनके बेटे की कोई गलती नहीं थी. न तो  उसे कदाचार करते पकड़ा गया था और ना ही उसने कोई अनुशासनहीतना की थी. इस संबंध में बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी. इधर, अंचलाधिकारी लवकेश सिंह ने आरोप को निराधार बताया है. उन्होनने कहा कि उन्होंने किसी भी छात्र को थप्पड़ नहीं मारा है. ज्ञात हो कि इंटर की परीक्षा के दौरान 12 जनवरी को अंचल अधिकारी उक्त  विद्यालय में निरीक्षण के लिए  पहुंचे थे.


झामुमो नेता अफजल अंसारी ने पलामू प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय से मुलाकात कर इस घटना की जानकारी दी है. वहीं, केड़ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि लालमन उरांव ने भी अंचल अधिकारी के कथित बर्ताव पर कड़ी नाराजगी जताई है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही