Search

 
 
 

लातेहार :  बीडीओ ने किया मतदान केंद्रों में आयेाजित विशेष शिविर का निरीक्षण

 
Latehar :  प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव ने नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों मे आयेाजित विशेष शिविर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में कई मतदान केंद्रों से बीएलओ को उन्होंने गायब पाया. इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और कार्रवाई करने की बात कही. बीडीओ ने नगर के करकट, बाजार, डुरूआ, आश्रम, मननचोटाग व तापाखास समेत कई मतदान केंद्रों में आयेाजित शिविरों का निरीक्षण किया. बीडीओ ने बताया कि इन विशेष शिविरों में आधार कार्ड को मतदाता पहचान पत्रों से लिंक करने का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्रों को आधार कार्ड से लिंक किया जाना है और इस कार्य में कोताही किसी भी सूरत में बरदास्त नहीं की जायेगी. मौके पर पर्यवेक्षक अतुल कुमार, एजीएम रघुनंदन राम व निरंजन प्रसाद उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-district-administration-will-crack-down-on-food-shops-without-license/">धनबाद

: बिना लाइसेंस की खाद्य सामग्री दुकानों पर नकेल कसेगा जिला प्रशासन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही