Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: जनता दरबार में बीडीओ ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Latehar: लातेहार डीसी भोर सिंह यादव के निर्देश पर बरवाडीह प्रखंड कार्यालय परिसर में साप्ताहिक मंगलवारीय जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसमे प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने प्रखंड के विभिन्न गांवों से आये ग्रामीणों की समस्याओं को सुना. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को समस्याओं का निपटारा करने के लिए आवेदन को अग्रसारित कर दिया. जनता दरबार में राशन कार्ड, पेंशन, आवास व भूमि विवाद समेत कई मामले लाये गये. कई मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया. जनता दरबार में पूर्वी जिप सदस्य कन्हाई सिंह, अंचल निरीक्षक रमेश प्रसाद, पेंशन प्रभारी सुषमा कुमारी व विधायक प्रतिनिधि प्रेम कुमार सिंह उर्फ पिंटू समेत कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: चौपारण">https://lagatar.in/chauparan-three-women-who-snatched-chain-arrested-sent-to-jail/">चौपारण

: चेन छीनने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार, भेजी गयी जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही