Search

 
 
 

लातेहार : भालू के हमले से अधेड़ घायल, रांची रिम्स रेफर

 
Latehar :  पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के बारेसांढ़ में जंगली भालू के हमले से एक 70 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया. बताया जाता है कि राजेंद्र मुंडा सोमवार सुबह रामसेली जंगल में अपना भैंस खोजने गया था. इसी दौरान एक जंगली भालू ने उस पर हमला कर दिया. इस हमले में उसका चेहरा पूरी तरह लहुलुहान हो गया. हालांकि किसी तरह जान बचाकर वह जंगल से भागा और अपनी जान बचायी. (पढ़ें, निलंबित">https://lagatar.in/suspended-engineer-in-chief-virendra-rams-wife-and-father-move-hc-for-anticipatory-bail/">निलंबित

इंजीनियर इन चीफ वीरेंद्र राम की पत्नी व पिता ने अग्रिम बेल के लिए लगाई HC में गुहार)

प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर किया गया

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी. सूचना मिलने पर बारेसांढ़ के वनपाल प्रेमजीत सिंह ने घायल राजेंद्र मुंडा को महुआडांड़ अस्पताल में भर्ती कराया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रांची रिम्स भेज दिया गया. गारू पश्चिम वनों के क्षेत्र पदाधिकारी तरूण कुमार सिंह ने घायल के परिजनों को इलाज के लिए 12 हजार की मदद की. उन्होंने कहा कि सरकारी प्रावधानों के अनुसार अन्य मुआवजा भी दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/palamu-huge-cache-of-weapons-recovered-from-passenger-bus/">Breaking

: छत्तीसगढ़ से पलामू आ रही यात्री बस से भारी मात्रा में हथियार बरामद, एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही