Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार ने दुमका को 82 रनों से हराया

Latehar: लातेहार जिला स्टेडियम में खेले जा रहे रणधीर वर्मा ट्रॉफी क्रिकेट लीग के पांचवे मैच में बुधवार को मेजबान लातेहार ने दुमका को 82 रनों से हरा दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लातेहार ने निर्धारित 50 ओवरों में 198 रन बनाये. प्रभात कुमार यादव ने सर्वाधिक 74, रौशन कुमार गुप्ता ने 50 व जयदेव ने 33 रनों का योगदान दिया. दुमका की ओर से समीर कुमार ने चार व विनय कुमार को दो विकेट मिले. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दुमका की पूरी टीम 23 वें ओवर में 116 रनों पर ही ढेर हो गयी. टीम की ओर से लक्ष्मण कुमार ने सर्वाधिक 39 व विशाल कुमार ने 37 रनों का योगदान दिया. लातेहार की ओर से आकाश कुमार सिन्हा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए, जबकि राकेश कुमार साहू दो, प्रभात कुमार यादव, रामकुमार साहनी व राजवीर को एक-एक विकेट मिला. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लातेहार के आकाश कुमार सिन्हा को एलडीसीए के सचिव अमलेश कुमार सिंह ने प्रदान किया. मैच के बतौर अंपायर रमेश कुमार सिंह, हेमंत कुमार ठाकुर व स्कोरर गजेंद्र कुमार थे. इसे भी पढ़ें:  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-session-of-jharkhand-provincial-marwari-youth-forum-from-18th-1000-representatives-will-gather/">धनबाद

: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच का अधिवेशन 18 से, जुटेंगे 1000 प्रतिनिधि
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही