Search

 
 
 

लातेहार : अवैध बालू से किया जा रहा जगराहा डैम का सौंदर्यीकरण, संवेदक पर मुकदमा दर्ज करने की मांग

 
 Latehar : चंदवा का लाईफ लाईन जगराहा डैम में सौदर्यीकरण का कार्य चल रहा है. इस सौदर्यीकरण में गुणवत्ता को ताक पर रखकर काम किया जा रहा है. कार्य में अभी भी भारी अनियमितता एवं लापरवाही बरती जा रही है. सौदर्यीकरण निर्माण कार्य में प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से अवैध बालू का प्रयोग किया जा रहा है. जेई के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन कर चंदवा का लाईफ लाईन जगराहा डैम का जायजा लिया गया था. जांच टीम के निर्देश के बाद भी कार्य स्थल पर अबतक बोर्ड नहीं लगाया गया है, बिना ढलाई किए सिर्फ बालु बिछाकर फेबर ब्लॉक बिछाने का कार्य अब भी जारी है. जिला प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी इस योजना में सरकारी राशि की लूट और बंदरबांट रूकता दिखाई नहीं पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/5-87-lakh-people-did-not-take-second-dose-of-corona-vaccine-in-dhanbad/">धनबाद

में 5.87 लाख लोगों ने नहीं लिया कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज

संवेदक पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाय- सरोज देवी

जिला परिषद सदस्य पश्चिमी सरोज देवी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लूट का छूट किसी को नहीं दिया जाएगा. इस मामले को 13 जुलाई को आयोजित जिला परिषद की बैठक में भी प्रमुखता से इसे उठाउंगी. वहीं कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष असगर खान ने कहा कि कार्य में घोर लापरवाही बरती जा रही है. इससे सरकार की भी बदनामी होती है. चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान की शिकायत पर जिला परिषद सदस्य पश्चिमी सरोज देवी, सामाजिक कार्यकर्ता सह झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य दीपू कुमार सिन्हा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान, पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, मुखिया नरेश भगत, मुखिया नरेश भगत,  सामाजिक कार्यकर्ता हेदातुल्लाह अंसारी, राजू कुमार साव, मो. इरफान, मो. सोनू, मुन्ना गंझु, मो. आरिफ सहित कई समर्थक औऱ ग्रामीणों ने डैम का जायजा लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही