Search

 
 
 

लातेहारः श्रीरामचरित मानस पाठ से राममय हुआ शहर

 
Latehar: जिला मुख्यालयवासी इन दिनों भक्ति सागर में गोते लगा रहे हैं. पूरा शहर राममय हो गया है. शहर के बीचोबीच अंबाकोठी में आयोजित 51वें श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ परिसर में श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ रही है. यज्ञाचार्य पं. अनिल मिश्र के सानिध्य में पूजन कार्य संपन्न हो रहे हैं. वहीं गिरिडीह से आये मानस वाचस्पति अनिल जी भारद्वाल एवं उनकी मंडली के द्वारा परायण पाठ किया जा रहा है. महायज्ञ समिति के अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह ने कहा कि महायज्ञ समिति को पूरे शहरवासियों को अभूतपूर्व सहयोग प्राप्त होता है. सिंह ने कहा कि सप्तमी से नवमी तिथि तक यहां महायज्ञ परिसर की परिक्रमा करने वालों की संख्या अधिक रहती है. कोषाध्यक्ष विनोद कुमार महलका ने बताया कि आयोजन की सफलता एवं स्थायी कोष के लिए महायज्ञ समिति के द्वारा आजीवन सदस्य बनाये जा रहे हैं. मौके पर अशोक कुमार महलका, भुनेश्वर प्रसाद साहू, डा विशाल शर्मा, संतोष कुमार अग्रवाल, प्रकाश मोहन अग्रवाल, चंद्रप्रकाश उपाध्याय, अनिल प्रसाद, संजय प्रसाद, मदन प्रसाद, सुरेश प्रसाद समेंत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - हिंदू">https://lagatar.in/hindu-society-will-remain-safe-only-when-it-unites-by-removing-caste-language-and-regional-disputes-mohan-bhagwat/">हिंदू

समाज जाति, भाषा, क्षेत्रीय विवाद दूर कर एकजुट होगा,  तभी सुरक्षित रहेगा : मोहन भागवत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही