कक्षा आठ में 426 बच्चे हैं नामांकित
जिला मुख्यालय के आठ मध्य विद्यालयों में कुल 426 बच्चे कक्षा 8 में नामांकित हैं. ये छात्र कक्षा नौ में जायेंगे. लेकिन जिला मुख्यालय के दो उच्च विद्यालयों के कक्षा नौ में मात्र 160 छात्र व छात्राओं का ही नामांकन होगा. बुनियादी विद्यालय में 10, उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमवाटीकर में 28, राजकीय मध्य विद्यालय आश्रम में 43, राजकीय कन्या विद्यालय में 50, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय डुरूआ में 67, राजकीय मध्य विद्यालय करकट में 51, राजकीय बालक मध्य विद्यालय डुरूआ में 73 व राजकीय मध्य विद्यालय बाजार में कक्षा आठ में कुल 104 छात्र हैं. इसके अलावा जिला मुख्यालय से सटे तकरीबन 15 मध्य विद्यालयों में कक्षा आठ के छात्रों की संख्या तकरीबन 500 है.क्या कहते हैं शिक्षक
वरीय शिक्षिका प्रीति भारती ने कहा कि विभागीय अदूरदर्शिता के कारण लातेहार जिले में कक्षा नौ में नामांकन को लेकर बड़ी समस्या आन पड़ी है. जब इन विद्यालयों को उत्कृष्ट की श्रेणी में लाना था तो उसके पहले इससे उत्पन्न कठिनाइयों पर भी विचार होना चाहिए था. अभी तक इस यक्ष प्रश्न का जवाब किसी पदाधिकारी के पास नहीं है. विद्यालय के प्रधान की ही जिम्मेवारी होती है कि उनके विद्यालय के बच्चों का नामांकन उच्च विद्यालयों में हो. लेकिन अब विद्यालय के प्रधान भी परेशान हैं. ऐसे में यदि छात्रों का नामांकन नहीं हुआ तो ड्रॉपआउट की समस्या होगी.2234 छात्र हैं बालक प्लस टू उच्च विद्यालय में
शहर के राजकीयकृत बालक प्लस टू उच्च विद्यालय में कुल नामांकित बच्चों की संख्या 2234 है. जिला मुख्यालय समेत आसपास के तकरीबन एक दर्जन से अधिक मध्य विद्यालयों के छात्र यहां अपना नामांकन कराते हैं. इस कारण यहां बच्चों की संख्या काफी अधिक रहती है. जबकि राजकीय कृत बालिका उच्च विद्यालय में कुल नामांकित बच्चों की संख्या 941 है. लेकिन इन दोनों विद्यालयों को सीबीसएसई की मान्यता मिलने पर बच्चों के नामांकन पर खासा असर पड़ेगा. क्योंकि दोनों ही विद्यालय में कक्षा नौ में मात्र 80-80 छात्र व छात्राओं का नामांकन लिया जायेगा.इसे भी पढ़ें : खबर">https://lagatar.in/effect-of-news-team-formed-to-investigate-vikas-talab-co-asked-for-report/">खबरवैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी : डीईओ
इस संबंध में पूछे जाने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार ने बताया कि वर्तमान में दोनों विद्यालय में 80-80 छात्रों का नामांकन होगा. इसके बाद शेष बच्चों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने कहा है कि विद्यालय में उपलब्ध संसाधन, भवन एवं शिक्षकों के आधार पर छात्रों का बाद में नामांकन किया जाएगा.
का असर : विकास तालाब की जांच के लिए टीम गठित, सीओ ने मांगी रिपोर्ट [wpse_comments_template]
Leave a Comment