Search

 
 
 

महुआडांड़ : पेंशन के लिए तीन माह से बैंक और सीएसपी के चक्कर लगा रहे लाभुक

 
Mahuadand (Latehar) :  प्रखंड के 60 वर्ष से अधिक उम्र वालों का सहारा वृद्धा पेंशन ने भी इन दिनों उनका साथ छोड़ दिया है. प्रखंड के विभिन्न गांवों के बुजुर्ग बीते तीन माह से पेंशन के लिए बैंक व सीएसपी के चक्कर लगा रहे हैं. 68 वर्षीय देबो देवी बताती हैं कि प्रत्येक महीना सरकार की ओर से वृद्धा पेंशन के रूप में एक हजार रुपये मिलते हैं. इसको वो दवा और इलाज में खर्च करती हैं. लेकिन पिछले तीन महीने से पेंशन का पैसा नहीं मिल रहा है. [caption id="attachment_890924" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Latahar.gif"

alt="" width="600" height="400" /> बैंक और सीएचपी के चक्कर लगा रहे लाभुक[/caption]

हर बार निराश होकर लौटना पड़ता है

74 वर्षीय जहाजी महलीन ने बताया कि बीते तीन माह से वृद्धा पेंशन के लिए 10 से 12 बार प्रखंड मुख्यालय के चक्कर काट चुकी है.  लेकिन हर बार निराश होकर लौटना पड़ रहा है. यही हाल प्रखंड के सैकड़ों बुजुर्गों का है. अधिकतर बुजुर्ग बताते हैं कि वे अपने पेंशन का पैसा इलाज व दवाई में खर्च करते हैं. विभाग की देरी से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. संबंधित पदाधिकारी से जल्द से जल्द वृद्धा पेंशन का पैसा दिलाने की मांग की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही