Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: लाभुकों को 4 माह से नहीं मिला राशन, समाहरणालय पहुंचकर लगायी गुहार

Latehar: लातेहार जिला के सदर प्रखंड के पतरातू ग्राम के दर्जनों लाभुक मंगलवार को समाहरणालय पहुंचे. लाभुकों ने बताया कि गांव के सरस्वती महिला समूह के द्वारा जन वितरण प्रणाली की दुकान चलायी जाती है. उन्होंने आरोप लगाया चार माह से लाभुकों को राशन नहीं मिल रहा है. कई महिला लाभुकों ने बताया कि जब भी समूह से राशन की मांग की जाती है तो उनकी ओर से टाल मटोल किया जाता है. और कहा जाता है कि अभी तक राशन का आवंटन नहीं आया है. वहीं इस मामले को लेकर जब लोगों ने दूसरे राशन डीलर से पूछताछ की तो पता चला कि राशन का आवंटन व उठाव नियमित हो रहा है. जिसके बाद महिलाओं ने इसकी जानकारी समूह के सदस्यों को दी. जिसके बाद वे लोग आग बबूला हो गये और धमकी देने लगे. जिसके बाद लाभुक समाहरणालय पहुंचे.  इसे भी पढ़ें:  क्रिकेटर">https://lagatar.in/cricketer-kl-rahul-celebrates-birthday-with-wife-athiya-pictures-surfaced/">क्रिकेटर

केएल राहुल ने पत्नी अथिया संग सेलिब्रेट किया बर्थडे, तस्वीरें आई सामने

अनुमंडल पदाधिकारी ने जांच का दिया आश्वासन

समाहरणालय में लाभुकों के पहुंचने की खबर मिलने पर अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों से बात की, व मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया. एसडीओ ने बताया कि लाभुकों ने आवेदन दिया है. आवेदन के आलोक में जांच करायी जायेगी. जांच में दोषी पाये जाने पर समूह पर कार्रवाई की जायेगी. इसे भी पढ़ें: चांडिल">https://lagatar.in/chandil-on-april-19-the-statue-of-late-kunal-sahdev-will-be-unveiled-in-bakaltodia/">चांडिल

: 19 अप्रैल को बाकलतोडिया में दिवंगत कुणाल सहदेव की मूर्ति का होगा अनावरण
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही