Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: सालों से बंद है बेतला का मधु फिल्ट्रेशन प्लांट, मशीन को लगा जंग

Advertisement
Advertisement
Arjun Viswakarma Latehar: बरवाडीह के बेतला में 14 साल से बंद मधु फिल्ट्रेशन प्लांट की मशीनों में जंग लगती जा रही है. जब इसे चालू किया गया तो ग्रामीणों में काफी उत्साह था. महिला समूहों को काफी फायदा हुआ था. लेकिन यह सालों से बंद है. सरकारी उदासीनता के कारण यह प्लांट खंडहर में तब्दील होता जा रहा है. बीस सूत्री समिति के अध्यक्ष मो. नसीम अंसारी ने प्लांट की दुर्दशा पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि वर्ष 2007-08 में महिला मधु फिल्ट्रेशन औधोगिक विकास स्वावलंबी सहकारिता समिति लिमिटेड के द्वारा इसका निर्माण हुआ था. इसे भी पढ़ें-  IOC">https://lagatar.in/ioc-session-2023-in-india-india-to-host-olympic-committee-session-pm-modi-expressed-happiness/">IOC

Session 2023 In India: ओलंपिक समिति सेशन की मेजबानी भारत को, PM मोदी ने खुशी जतायी      

ऑपरेटर के अभाव में प्लांट बंद हो गया

कहा कि लाखों रुपए की लागत से मशीन भी लगाई गई थी. ताकि मधु के कारोबार को बढ़ावा दिया जा सके. कुछ महीने तक महिला समूह के द्वारा इस प्लांट में मधु का फिल्ट्रेशन का कार्य भी हुआ. लेकिन इसके बाद ऑपरेटर के अभाव में यह प्लांट बंद हो गया. फिर कभी चालू ही नहीं हुआ. प्लांट अब तक बंद है. उन्होने बताया कि सरकारी स्तर पर इस प्लांट को चालू कराने की योजना के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है. यदि प्लांट को चालू कराया जाता है तो निश्चित रूप से इसका लाभ आसपास के लोगों को मिलेगा. इसे भी पढ़ें- UP">https://lagatar.in/up-election-pm-modi-attacked-on-samajwadi-party-by-mentioning-ahmedabad-blast-case-said-they-had-given-return-gift-to-terrorists/">UP

Election : पीएम मोदी ने अहमदाबाद ब्लास्ट केस का जिक्र कर सपा को घेरा, आतंकियों को केस वापसी का रिटर्न गिफ्ट देनेवाली पार्टी 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही