Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : प्राचीन शिव मंदिर में भंडारा का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Latehar: श्रावण माह की अंतिम सोमवार को शहर के बाजारटांड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भंडारा का आयोजन किया गया. इसमें लातेहार समेत आसपास क्षेत्रो के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. मौके पर निर्मल कुमार महलका, गजेंद्र प्रसाद शौंडिक, मुरली प्रसाद अग्रवाल, दीपक कुमार अग्रवाल, अनिल प्रसाद, दीपक प्रसाद आदि मौजूद थे. मंदिर समिति के निर्मल कुमार महलका ने बताया कि प्राचीन शिव मंदिर की एक अलग महत्ता व प्रतिष्ठा है. श्रावण माह की सोमवारी को न सिर्फ लातेहार वरन आसपास के क्षेत्रो के हजारों श्रद्धालु यहां आते हैं और भगवान शिव का जलाभिषक कर अपने एवं अपने परिवार की सुख शांति की कामना करते हैं. इससे पहले मंदिर में महंत मनोज कुमार दास व जीतू दास के सानिध्य में पूजा अर्चना कर भगवान शिव को भोग लगाया गया. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-outbreak-of-viral-fever-increased-in-changing-season-crowd-of-patients-in-hospital/">गिरिडीह

: बदलते मौसम में बढ़ा वायरल फीवर का प्रकोप, अस्पताल में मरीजों की भीड़
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही