Latehar : शहर के बाजारटांड़ स्थित शनिदेव मंदिर में अक्षय तृतीया के अवसर पर भंडारा का आयोजन किया गया. लोगों ने लाइन लगाकर प्रसाद ग्रहण किया. इससे पहले मंदिर के पुजारी मनोज दास शर्मा के सानिध्य में पूजा-अर्चना की गयी और भोग लगाया गया. मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष निर्मल कुमार महलका, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष मुरली प्रसाद अग्रवाल, अभिनंदन प्रसाद, चैंबर ऑफ कामर्स के निर्दोष कुमार, जीतू दास व टींकू प्रसाद आदि उपिस्थत रहे. (पढ़ें, कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-519th-prakash-parv-of-guru-angad-dewali-was-celebrated/">कोडरमा
: गुरु अंगद देवाली का 519वां प्रकाश पर्व मनाया गया, नाम सिमरण और शब्द कीर्तन हुआ)
में महंगाई की मार, सुधा दूध के दामों में तीन रुपये का इजाफा [wpse_comments_template]
: गुरु अंगद देवाली का 519वां प्रकाश पर्व मनाया गया, नाम सिमरण और शब्द कीर्तन हुआ)
भगवान परशुराम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता अक्षय तृतीया
पुजारी मनोज दास शर्मा ने बताया कि अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है. परशुराम को भगवान विष्णु के अवतारों में से एक के रूप में जाना जाता है. इस दिन लोग भगवान विष्णु, देवी लक्ष्मी या भगवान गणेश की पूजा करते हैं. अक्षय तृतीया के दिन कोई भी अच्छा काम शुरू किया जा सकता है. इस दिन नया बिजनेस शुरू करना, घर और गहने खरीदना आदि शुभ माना जाता है. सिंदूर दान करना भी उत्तम माना जाता है. सिंदूर के साथ सुहागिन महिलाओं को सुहाग की अन्य सामग्रियां दान की जाती है. इससे दांपत्य जीवन में शुक्र की कृपा प्राप्त होती है और घर में खुशहाली आती है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/inflation-hits-bihar-prices-of-sudha-milk-increased-by-rs/">बिहारमें महंगाई की मार, सुधा दूध के दामों में तीन रुपये का इजाफा [wpse_comments_template]
Leave a Comment