Search

लातेहार : भोला ने जरुरतमंदों के बीच गर्म कपड़े बांटे

Latehar :  शहर के मेन रोड स्थित शहीद चौक के पास भोला प्रसाद सुरभी ने जरुरतमंदों के बीच गर्म कपड़े बांटे. भोला प्रसाद बताते हैं कि कपड़ा पाकर बच्चों के चेहरे पर जो मुस्कान रहती है, वो देखने लायक होती है. उनके चेहरे पर हंसी देखकर मन को सुकून मिलता है. बताया कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में घुम-घुमकर मनिहारी का सामान बेचते हैं. इस दौरान जब उन्होंने गांव के बच्चों को बिना गर्म कपड़ों के ठिठुरते देखा तो उनके लिए कुछ करने का सोचा. इसके बाद उन्होंने अपने घर व आसपास के लोगों के घरों से जुटाये पुराने कपड़े को गांवों में जाकर बांटना शुरू किया. अब उन्होंने अपने घर में ही मुफ्त कपड़ा वितरण केंद्र खोला दिया है. दुकान की चर्चा इतनी हो गयी है कि लोग अपने घरों के पुराने कपड़े खुद केंद्र में आकर देते हैं. केंद्र खुल जाने से लोगों को भी फायदा हुआ. जरूरतमंद यहां आकर अपने साइज के कपड़े, जूता, चप्पल व मौजे आदि लेकर जाते हैं. भोला प्रसाद के इस कार्य की स्थानीय लोग सराहना करते हैं. लातेहार के एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी भोला के इस कार्य की सराहना की थी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp