Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए किया गया भूमि पूजन

Latehar : सदर प्रखंड के जालिम खुर्द पंचायत में शुक्रवार को श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए भूमि पूजन किया गया. इससे पूर्व झंडा की स्थापना की गयी. महायज्ञ परिसर से कलश यात्रा निकालकर अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया. अनुष्ठान वृंदावन के सदानंद रामानुज श्री वैष्णव जी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है. आयोजन समिति के प्रमुख शत्रुघ्न प्रसाद ने बताया कि धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में सुख,शांति और समृद्धि आती है. अध्यात्म मोक्ष प्राप्ति का सबसे सरल उपाय है. ऐसे अनुष्ठान व महायज्ञ से वातारण भी शुद्ध होता है और क्षेत्र से नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मका आती है. जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव व मुखिया सुनीता देवी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में आपसी सहयोग और सोहार्द की भावना का संचार होता है. ऐसे आयोजनों में समाज के हर वर्ग के लोग भाग लेते हैं. आयोजन समिति के घनश्याम प्रसाद व निरंजन प्रसाद ने इस आयोजन में भाग लेने और तन मन व धन से सहयोग करने की अपील लोगों से की. मौके पर राहुल कुमार, नागेंद्र कुमार, आशीष कुमार, कपिल कुमार, राम कुमार, प्रमोद प्रसाद, कंचन प्रसाद, प्रदीप प्रसाद, संदीप प्रसाद, छोटु प्रसाद, अनुज प्रसाद व नीरज प्रसाद मुख्य रूप से शामिल थे. इसे भी पढ़ें - कोई">https://lagatar.in/some-bhujali-some-gupti-and-some-are-buying-swords-the-law-of-worshiping-weapons-in-ram-navami/">कोई

भुजाली, कोई गुप्ती तो कोई खरीद रहा तलवार, रामनवमी में अस्त्र-शस्त्र पूजन का विधान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही