Search

 
 
 

लातेहार : निकाली गयी बाइक जागरूकता रैली, हेलमेट पहनने पर जोर

 
Latehar: जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में यातायात नियम एवं सड़क सुरक्षा को लेकर बाइक जागरूकता रैली निकाली गयी. बाइक रैली में लोगों को सावधानी पूर्वक वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गयी. लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहन कर बाइक चलाने का संदेश दिया गया. बाइक रैली शहर के डेयरी फार्म से शुरू होकर पोचरा रोड के मोटरयान ट्रेनिंग स्कूल तक गयी. इसमें तकरीबन 70 बाइक सवारों ने भाग लिया. मौके पर डीटीओ सुरेंद्र कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर बाइक जागरूकता रैली निकाली गयी. अधिकांश वाहन दुर्घटनायें यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण होती है. उन्होंने बाइक चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की. बाइक दुर्घटनाओं में अधिकांश मौत हेलमेट नहीं पहनने के कारण होती है. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-tips-to-get-rid-of-stress-given-in-yoga-camp/">हजारीबाग

: योग शिविर में तनाव से मुक्ति के बताये गये उपाय

नाबालिग को वाहन नहीं चलाने दें अभिभावक : डीटीओ

डीटीओ ने अपने नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं चलाने देने की अपील की. बालिग होने एवं ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के बाद ही वाहन चलाना चाहिए. उन्होंने अपने वाहन का सभी दस्तावेज दुरूस्त रखने की बात कही. कहा कि वाहन के सभी कागजात दुरूस्त नहीं रहने से सड़क दुर्घटनाओं के बाद क्षतिपूर्ति दावा प्राप्त करने में परेशानी होती है. जागरूकता रैली में परिवहन विभाग के तनवीर हुसैन समेत कई कर्मी व अन्य लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें-रेड">https://lagatar.in/victory-of-new-representatives-in-red-cross-elections-is-victory-against-capitalism-abhishek-singh/">रेड

क्रॉस चुनाव में नये प्रतिनिधियों की जीत पूंजीवाद के खिलाफ जीत : अभिषेक सिंह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही