Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : अनियंत्रित होकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल

Advertisement
Advertisement
Latehar : जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित मोंगर पंचायत के तेलियाटांड़ गांव में एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना बुधवार की देर शाम की बतायी जा रही है. इस सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गये. जिसमें से एक के सिर पर गंभीर चोटें आयी है. घायलों की पहचान  प्रदीप कुमार रजक और सुनील प्रसाद के रूप में हुई है.  घटना के बाद वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी. लोगों ने घटना की जानकारी सदर थाना को दी और घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/children-of-4853-policemen-of-jharkhand-will-get-5-90-crores-for-studies/">झारखंड

के 4853 पुलिसकर्मियों के बच्चों को पढ़ाई के लिए मिलेंगे 5.90 करोड़

लातेहार से घर जाने के दौरान हुआ हादसा

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों लातेहार से अपने गांव जा रहे थे. इसी क्रम में तेलियाटांड़ के पास उनकी बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. स्थानीय लोगों ने दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनका इलाज चल रहा है. सुनील प्रसाद के सिर पर गंभीर चोटें लगी है. सूचना पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच की. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/apoorva-of-bokaro-brought-3346th-rank-in-neet-said-parents-always-supported/">बोकारो

की अपूर्वा ने नीट में लाया 3346वां रैंक, कहा-माता-पिता ने हमेशा किया सहयोग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही