Search

 
 
 

लातेहार : पुलिया से नीचे गिरी बाइक, तीन छात्र घायल

 
नशे में थे सभी छात्र Barwadih (Latehar) :   बरवाडीह–डाल्टनगंज मुख्य मार्ग हेंदेहास के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. शुक्रवार देर शाम यहां एक बाइक पुलिया से नीचे गिर गयी. जिससे बाइक सवार तीन छात्र बुरी तरह से घायल हो गये. घायल छात्रों की पहचान बरवाडीह थाना क्षेत्र के केचकी पंचायत निवासी रितेश कुमार सिंह (19), नीतीश कुमार (20) और ओमप्रकाश सिंह (24) के रूप में हुई है. घायल ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि सभी बरवाडीह प्लस टू हाई स्कूल से इंटर की परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक असुंतलित होकर हेंदेहास पुलिया के नीचे गिर गयी.

नशे में बाइक चला रहे थे छात्र 

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने के अनुसार, बाइक सवार तीन लोग नशे में थे. गाड़ी भी तेज रफ्तार में चला रहे थे. इसलिए हादसा हुआ. बताया कि सभी घायलों को पुलिया से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए बरवाडीह स्वास्थ्य केंद्र भेजा. जहां डॉ क्षितिज राज ने सभी का प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए डाल्टनगंज एमएमसीएच रेफर कर दिया. डॉ क्षितिज राज ने बताया कि ओमप्रकाश सिंह की हालत थोड़ी गंभीर है. उसका हाथ टुट गया है. हादसे की सूचना पाकर विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह (पिंटू) बरवाडीह स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर सभी घायलों का हाल जाना. मौके पर ड्रेसर बबलू सिन्हा, अर्चना कुमारी, रजनी कुमारी, कुंदन कुमार व दीपक सिंह मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही