Search

 
 
 

लातेहार : दुर्घटना में घायल बाइक सवार की रिम्‍स में मौत

 

Latehar : लातेहार जिले में हाइवा की चपेट में आने से घायल हुए बाइक सवार शिवराज भगत की रिम्‍स में इलाज के दौरार मौत हो गई. वह हेरहंज के ब्रह्मबोरिया का रहने वाला था. ज्ञात हो कि बालूमाथ-हेरहंज पथ पर शुक्रवार की देर शाम ब्रह्मोरिया बस स्टैंड के समीप हाइवा ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया था. इस दुर्घटना में बाइक सवार शिवराज भगत व हेरहंज के हूंबू निवासी धर्मेंद्र भगत घायल हो गए थे. शिवराज भगत की रिम्‍स, रांची में इलाज के दौरान मौत हो गयी. जबि‍क धमेंद्र का इलाज रिम्स में ही चल रहा है.

बताया जाता है कि दोनों युवक अपने घर से बाइक लेकर बालूमाथ की ओर जा रहे थे. तभी बालूमाथ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने उन्‍हें अपनी चपेट में ले लिया. इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे. स्थानीय लोगों ने उन्‍हें बालूमाथ सीएचसी पहुंचाया था. वहां डॉक्टर ने प्राथमिकी उपचार के बाद दोनो की गंभीर स्थिति देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया था.

यह भी पढ़ें : आरजी">https://lagatar.in/sanjay-roy-convicted-in-rg-kar-medical-college-rape-murder-case-sentence-to-be-announced-on-monday/">आरजी

कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार-हत्या केस, संजय रॉय दोषी करार, सोमवार को सजा

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही