Search

 
 
 

लातेहारः कार के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

किनामाड़ सीआरपीएफ कैंप के पास मंगलवार को कार व बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
 

Latehar : मेदिनीनगर-रांची एनएच-75 पर लातेहार जिला मुख्यालय के किनामाड़ सीआरपीएफ कैंप के पास मंगलवार को कार व बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना मंगलवार शाम करीब चार बजे की है. मृतक की पहचान कढ़िमा निवासी सुरेंद्र यादव के पुत्र मुकेश यादव ( 24 वर्ष) के रूप में हुई है. घायल युवक पवन यादव (पिता सिकंदर यादव) बोदा का रहने वाला है.


स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया. परिजनों ने बताया कि पवन अपनी शादी का कार्ड बांटकर महुआडांड़ से लातेहार अपने घर लौट रहा था.  इसी दौरान हादसा हो गया. शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही