Search

 
 
 

लातेहार : बालूमाथ में श्रद्धा के साथ मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

 

Balumath (Latehar) : बालूमाथ प्रखंड में शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई. प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में बीडीओ सोमा उरांव, अंचलाधिकारी विजय कुमार सहित अन्‍य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि दी. बीडीओ ने कहा कि भगवान बिरसा की कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता. अदम्य साहस के कारण ही बिरसा मुंडा को धरती आबा भी कहा जाता है. उन्होंने लोगों को झारखंड स्थापना दिवस की भी बधाई दी. बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई. यहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रकाश बड़ाइक ने बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनकी कुर्बानियों का स्मरण किया.

यह भी पढ़ें : कांग्रेस,">https://lagatar.in/congress-jmm-traitors-sonia-giving-protection-to-infiltrators-shivraj-singh-chouhan/">कांग्रेस,

जेएमएम देशद्रोही, घुसपैठियों को दे रही संरक्षण सोनियाः शिवराज सिंह चौहान

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही