Search

 
 
 

लातेहार: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनायी गयी महर्षि वेदव्यास की जयंती

 
Latehar: लातेहार में गुरू पूर्णिमा के मौके पर शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में महर्षि वेदव्यास की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ओमकार नाथ सहाय, फुलचंद् सिंह व प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से महर्षि वेदव्यास व भगवान गणेश के प्रतिमा के पास दीप जलाकर किया. कार्यक्रम में विद्यालय के प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया. भगवान गणेश के रूप में सप्तम वर्ग अक्षत व वेदव्यास के रूप में अष्टम वर्ग के हर्ष कुमार ने अपने अभिनय से लोगों को खूब प्रभावित किया. छात्र जयदीप, प्रीतम कुमार और सौम्या ने गुरु पूर्णिमा के संबंध में अंग्रेजी और हिंदी में अपने विचारों को रखा. विद्यालय की आचार्या रेनू गुप्ता ने अपने भजनों से गुरु के महत्व को बताया. रजनी नाग ने महर्षि वेदव्यास के जीवन पर प्रकाश डाला. प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि गुरु पूर्णिमा पर हम अपने गुरुओं को याद करते हैं. कार्यक्रम में लाल बहादुर राम, शशिकांत पांडेय, विजय पाठक, राधेश्याम मिश्र, ममता देवी, सुरेश ठाकुर, नीलम अंबास्टा, अभिनय कुंभकार, रेनू गुप्ता, गीता कुमारी, गोपाल प्रसाद, रितेश रंजन गुप्ता, धर्म प्रकाश प्रसाद, पूनम गुप्ता, आलोक कुमार पांडेय, रविकांत पाठक, राकेश कुमार सिन्हा ,रविंद्र कुमार पांडे, दीपक कुमार शर्मा, विकास कुमार गुप्ता, श्वेता श्रीवास्तव, अनुजा कुमारी, उपासना कुमारी ,शिल्पा पाठक उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-someone-or-the-other-will-bloom-the-chair-of-mp-and-bjp-district-president/">धनबाद

: कोई न कोई तो गुल खिलाएगी सांसद व भाजपा जिलाध्यक्ष की कुर्सी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही