Latehar: जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर (SVM) में प्राथमिक तथा माध्यमिक दोनों खंडो में संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई गई. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य ओंकार नाथ सहाय, जयंती प्रमुख फूलचंद सिंह, रूपाली और शिप्रा ने संयुक्त रूप से संत रविदास व सरस्वती माता के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कक्षा आठ की छात्रा राधिका कुमारी ने संत रविदास की जीवनी पर प्रकाश डाला. राधिका ने कहा कि व्यक्ति पद, जन्म से बड़ा या छोटा नहीं होता है. वह गुण या कर्मों से बड़ा या छोटा होता है. कार्यक्रम को कक्षा सात की छात्रा सेजल कुमारी, साक्षी ठाकुर, कक्षा छह की छात्रा अंजनी कुमारी, प्रिया कुमारी व सौम्या कुमारी ने भाग लिया. उन्होंने कविता, भजन, जीवनी प्रेरक प्रसंग आदि प्रस्तुत किया. मंच संचालन कक्षा नौ की रूपाली राज, शिप्रा कुमारी के द्वारा किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य व छात्र मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-reaches-marseille-with-emmanuel-macron-pays-tribute-to-freedom-fighter-savarkar/">पीएम
मोदी इमैनुएल मैक्रों के साथ मार्सिले पहुंचे, स्वतंत्रता सेनानी सावरकर को श्रद्धांजलि अर्पित की हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
Twitter (X): https://x.com/lagatarIN
google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Leave a Comment