Search

 
 
 

लातेहार : श्री श्री रविशंकर का मनाया गया जन्मोत्सव

 
Latehar:  आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में शहर के सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार की शाम श्री श्री रविशंकर का 68 वां जन्मोत्सव का आयोजन किया गया. मोके पर गुरूपूजा व संध्या भजन कार्यक्रम आयोजित किये गये. इससे पहले विद्यालय के प्राचार्य अरूण कुमार चौधरी, आर्ट ऑफ लिविंग के योग प्रशिक्षक मुकेश कुमार पांडेय, ज्योति चौधरी, धमेंद्र जायसवाल व आशीष पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया. योग प्रशिक्षक मुकेश पांडेय ने जीवन जीने की कला सिखायी. उन्होंने योग व प्रणायाम के कई क्रियाओं की जानकारी दी और श्री श्री रविशंकर के संदेशों से लोगों को अवगत कराया. इसे भी पढ़ें :विधायक">https://lagatar.in/jharkhand-ats-arrested-two-notorious-criminals-of-bhola-pandey-gang-involved-in-murder-of-mla-representative/">विधायक

प्रतिनिधि की हत्या में शामिल रहे भोला पांडेय गिरोह के दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

बच्चों के भजन ने लोगों को किया भाव विभोर

इसके बाद संगीत शिक्षिका स्वाति कुमारी के निर्देशन पर बच्चों की मंडली ने भजन प्रस्तुत कर लोगों को भाव विभोर कर दिया. मौके पर सुधा कुमारी, आरती देवी, सुचिता कुमारी, मिथेन्दर लकड़ा, राधिका कुमारी, अनुज कुमार गुप्ता, अनुज राम, सुरेश ठाकुर, ब्रजेश कुमार, वंधु यादव समेंत सरस्वती विद्या मंदिर के कई शिक्षक एवं आर्ट ऑफ लिविंग, एक्सल के बच्चे उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-police-made-aware-by-putting-up-posters-alerted-about-driving-and-human-trafficking/">लातेहार

: पुलिस ने पोस्टर लगाकर किया जागरूक, ड्राइविंग व मानव तस्करी को लेकर किया सचेत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही