Latehar : ग्रामीण मंडल भाजपा, लातेहार के तत्वावधान में सदर प्रखंड के कीनामोड़ स्थित मतदान केंद्र संख्या 193 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष विमल राम ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जिला महामंत्री पंकज सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी से ग्रामीणों को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि पंडित जी ने कहा था कि अवसरवादिता के कारण राजनीति के प्रति लोगों का विश्वास खत्म होता जा रहा है. उन्होंने पढ़ाई पूरी होने के बाद संघ का दो वर्षों का प्रशिक्षण पूर्ण किया और संघ के जीवनव्रती प्रचारक हो गये. वे आजीवन संघ के प्रचारक रहे. वे एक प्रखर राष्ट्रवादी नेता थे. हमें उनके बताये मार्गों पर चलना है. मौके पर अनिल सिंह, विष्णुदेव गुप्ता, प्रमोद कुमार, अश्विनी सिंह व अमर विश्वकर्मा समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.
बालूमाथ में मनी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
Balumath : भारतीय जनता पार्टी के बालूमाथ मंडल के बूथ संख्या 143 में मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर चर्चा की गयी और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विजय यादव ने की. मौके पर भाजपा एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार, बरियातू सांसद प्रतिनिधि सतेन्द्र सिंह, मंडल महामंत्री विजय यादव, भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज शाह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, रवींद्र गुप्ता, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री विजय ठाकुर व लालदेव उरांव समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रघुनंदन सोनी ने किया.
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताये मार्गों पर चलने की अपील
Latehar : भाजपा मंडल कार्यालय, बरवाडीह में सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वीं जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर किया गया. मौके पर वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके बताये मार्गों पर चलने की अपील की. कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद, उप प्रमुख बीरेंद्र जायसवाल, मनोज सिंह चेरो, सुनील कुमार सिंह, मनोज प्रसाद, प्रदीप सिंह, उपेंद्र प्रसाद, संतोष कुमार सिंह, मनोज यादव, विकास सिंह, पारस जायसवाल व बंटी ठाकुर समेत कई लोग शामिल थे. इसके अलावा बरवाडीह प्रखंड के छिपादोहार भाजपा के द्वारा भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी. मौके पर वरीय भाजपाई रामधनी सिंह, भीमानंद गिरि, सांसद प्रतिनिधि अजय सोनी व मुन्ना गुप्ता समेत कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे.
महान चिंतक और प्रखर वक्ता थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय : कौशलनाथ शाहदेव
Chandwa : भारतीय जनता पार्टी चंदवा मंडल के द्वारा इंदिरा चौक के समीप स्थित भवन निर्माण विभाग के विश्रामागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई. सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पाजंलि अर्पित की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विनय रिकी वर्मा ने की. मंच का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री दीपक निषाद ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष लाल कौशलनाथ शाहदेव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान चिंतक व प्रखर वक्ता थे. उन्होंने एकात्म मानववाद की विचारधारा दी. साथ ही अंत्योदय का नारा दिया, जिससे कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे.
उन्हीं के मार्गदर्शन में चलकर भारत के प्रधानमंत्री आज उनकी सपने को साकार कर रहे हैं. कोरोना काल में 80 करोड़ भारतीय को मुफ्त में राशन दिया गया. निःशुल्क टीकाकरण का अभियान चलाया गया. उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस का वितरण, शौचालय निर्माण एवं अन्य कई योजनाएं चलाई गई, जिसका लाभ समाज के अति पिछड़े व्यक्ति को मिला.
पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद साहु ने कहा कि नरेंद्र मोदी उनके बताये पर चल रहे हैं. मोदी ने महिला आरक्षण बिल लाकर महिलाओं को 33% आरक्षण देने का कार्य किया है. पूर्व मंडल अध्यक्ष राज कुमार पाठक, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामबृक्ष चौधरी ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला.
मौके पर भाजपा जिला मंत्री कुलामन साव, पूर्व जिला महामंत्री देवमोहन सिंह, जिला सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, मंडल महामंत्री शिवकेश्वर यादव, मंडल उपाध्यक्ष संजय साव, मंडल मंत्री मनीष गुप्ता, भाजयुमो प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी बब्लू सोनी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रोहित शाहदेव, श्रवण प्रसाद गुप्ता, राजु भुइयां, बिनोद ठाकुर, चंद्रभूषण केसरी, सूर्यनारायण साहु, सुनील मुंडा, दुर्गा ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, राजन भगत, प्रेम नाथ साहु, मुरारीलाल साहु, यमुना चौधरी, रवींद्र साव, राजेंद्र यादव, बंधन मिस्त्री, शिबू उरांव, नंदलाल लोहरा समेत अन्य सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें : आठ दिन देरी से मॉनसून की वापसी शुरू, देश में सात फीसदी कम बारिश हुई
Leave a Reply