Search

 
 
 

लातेहार : अमृत वाटिका के लिए भाजपा ने मिट्टी संग्रह किया

 
Latehar : मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत सदर प्रखंड के मोंगर ग्राम में मिट्टी संग्रह किया गया. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधनी प्रसाद यादव शामिल थे. उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव से मिट्टी का संग्रह कर दिल्ली के अमृत वाटिका निर्माण जाएगी. आगे कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में पूरा देश चहुमुंखी विकास की ओर अग्रसर है. भारत ने जी-20 की अध्यक्षता व सफल आयोजन कर पूरे विश्व को दिखा दिया कि भारत तेजी से उभरता हुए एक शक्तिशाली देश है. आज देश के स्वतंत्रता सेनानी व अन्य वीर सपूतों का सम्मान किया जा रहा है. आजादी का अमृत महोत्सव के तहत गांव-गांव में अमृत सरोवर व स्मारकों का निर्माण कराया जा रहा है. इस कार्यक्रम में जिला भाजपा मंत्री ध्रुव कुमार पांडेय, पंचायत समिति सह अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री पिंटू रजक, मोंगर पंचायत के मुखिया समेत कई लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें -">https://lagatar.in/what-happened-in-the-supreme-court-on-friday-on-cms-petition-against-ed-summons-read-this-report/">

 ED के समन के खिलाफ CM की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को क्या हुआ, पढ़िए यह रिपोर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही