Latehar: भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक सह बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह, उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे व वरीय भाजपाई नरेश पाठक मौजूद थे. अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष रितेश कुमार निक्कू ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलित कर किया गया. मौके पर जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह ने केंद्र सरकार के द्वारा प्रस्तुत किये गये बजट की सराहना की और इसकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. कहा कि यह बजट नये भारत के निर्माण में उपयोगी साबित होगा. वहीं उपाध्यक्ष राकेश दुबे ने कहा कि बजट समाज के हर तबके के लोगों को ध्यान में रख कर बनाया गया है. इसे भी पढ़ें: लातेहार">https://lagatar.in/latehar-39-mobile-towers-will-be-installed-in-remote-villages-of-the-district-villagers-will-no-longer-have-problems/">लातेहार
: जिले के सुदूरवर्ती गांवों में लगेंगे 39 मोबाइल टावर, ग्रामीणों को अब नहीं होगी दिक्कत
का प्रलोभन देकर किया यौन शोषण, पुलिस ने भेजा जेल [wpse_comments_template]
: जिले के सुदूरवर्ती गांवों में लगेंगे 39 मोबाइल टावर, ग्रामीणों को अब नहीं होगी दिक्कत
सप्तऋषि बजट है- राजीव रंजन पांडेय
जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजीव रंजन पांडेय ने कहा कि यह बजट सप्तऋषि बजट है. बैठक में नगर महामंत्री विवेकानंद गुप्ता ने सरल ऐप की जानकारी दी और डाटा एंट्री के महत्व पर प्रकाश डाला गया. बैठक में मुख्य रूप से रामहरि प्रसाद, जिला मंत्री ध्रुव कुमार पांडेय, नगर मंडल प्रभारी उषा देवी, बेबी देवी, अशोक तिवारी, निर्दोष गुप्ता, नगर महामंत्री राजकुमार दास, नगर मंत्री उषा पांडेय, रवि राज गुप्ता, संतोष चंद्रवंशी, मुकेश कुमार सोनी, रघुवीर यादव, कुमार सागर, अमर विश्वकर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश पांडेय, अमर विश्वकर्मा, नगर उपाध्यक्ष गौतम गुप्ता व युवा मोर्चा जिला महामंत्री अश्विनी कुमार सिंह आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें:शादी">https://lagatar.in/sexually-abused-on-the-pretext-of-marriage-police-sent-to-jail/">शादीका प्रलोभन देकर किया यौन शोषण, पुलिस ने भेजा जेल [wpse_comments_template]
Leave a Comment