Latehar: भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस को सामाजिक समरसता एवं न्याय सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष महताब आलम के नेतृत्व में सदर अस्पताल में भर्ती रोगियों के बीच फलों का वितरण किया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष राजधानी प्रसाद यादव उपस्थित थे. जिला अध्यक्ष ने रोगियों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम पूछा. उन्होने अस्पताल प्रबंधन के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-newborn-death-after-delivery-in-topchanchi-chc-uproar-by-relatives/">धनबाद
: तोपचांची सीएचसी में प्रसव के बाद नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा
: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर शिक्षाविद ने जताया शोक [wpse_comments_template]
: तोपचांची सीएचसी में प्रसव के बाद नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा
भाजपा का बिना भेदभाव सेवा करना लक्ष्य- महताब आलम
अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष महताब आलम ने कहा कि भाजपा का एकमात्र उद्देश्य बिना भेदभाव किये देशवासियों की सेवा करना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबों के लिए सहज व सुलभ तरीके से बेहतर हेल्थ केयर सुविधायें उपलब्ध करायी है. महंगी दवाइयों और चिकित्सा के खर्च को भी कम किया है. आयुष्मान कार्ड के तहत पांच लाख तक स्वास्थ्य बीमा किया गया है. इसका लाभ समाज के हर एक तबके के लोगों को मिल रहा है. मौके पर भाजपा जिला महामंत्री पंकज सिंह, बंशी यादव, राजन तिवारी, राजीव रंजन पांडेय, रामदेव सिंह, मो शमीम, मुकेश पांडेय, शाहबाज खान, मो सिराजुद्दीन, फिरोज आलम, मंसूर खान, आनंद सिंह, प्रमोद कुमार व रितेश कुमार (निक्कू) आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-educationist-expressed-grief-over-the-death-of-education-minister-jagarnath-mahato/">चाईबासा: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर शिक्षाविद ने जताया शोक [wpse_comments_template]
Leave a Comment