Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : भाजपा जिला अध्यक्ष व प्रभारी ने किया रात्रि प्रवास

Advertisement
Advertisement
Latehar: भाजपा के द्वारा गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत रात्रि प्रवास कार्यक्रम भी किया जा रहा है. रात्रि प्रवास कार्यक्रम के तहत भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह व जिला प्रभारी मुकेश निरंजन सिंह बरवाडीह मंडल के बूथ संख्या- 29 पहुंचे. इससे पहले प्राचीन पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में जिला अध्यक्ष व जिला प्रभारी के अलावा जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे का मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में सम्मानित किया गया. रात्रि प्रवास कार्यक्रम के दौरान रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया. इसमें जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने केंद्र सरकार के द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने योजनाओं का लाभ बूथ के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की अपील की. रात्रि प्रवास के दौरान भाजपा नेताद्वय ने बूथ नंबर- 29 के पहड़तली में पार्टी कार्यकर्ता के घर पर रात्रि विश्राम किया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद, उप प्रमुख वीरेंद्र जायसवाल, मनरेगा सांसद प्रतिनिधि दिलीप सिंह यादव, शिबू प्रसाद, मंडल महामंत्री मनोज प्रसाद, प्रदीप सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोज यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास कुमार सिंह, महामंत्री हेमंत कश्यप, दिलीप कुमार पासवान, अरविंद कुमार पासवान, आनंद सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह व अशोक कुमार समेत कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-demanded-to-make-baidyanath-ram-a-minister/">लातेहार

: बैद्यनाथ राम को मंत्री बनाने की मांग की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही