Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : जनसंपर्क अभियान को लेकर भाजपा ने कसी कमर

Latehar:  भारतीय जनता पार्टी ने महा जनसंपर्क अभियान को लेकर कमर कस ली है. चंदवा में चतरा लोकसभा स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री परम कर्मवीर उपस्थित थे. मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कहा कि केंद्र के द्वारा निर्देशित महा जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए अभियान चलाना है. तिथि वार कार्यक्रम के प्रभारी की नियुक्ति एवं कार्यक्रम स्थल का चयन कर प्रदेश को सूचित करना है. राष्ट्रीय स्तर के नेता तथा राज्य के प्रमुख नेता विभिन्न अभियान गतिविधियों के कार्यक्रम में भाग लेंगे. नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल में किए गए विकास कार्य को घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम से आम लोगों के बीच में रखना है. इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-acb-arrested-the-headman-taking-five-thousand-bribe/">साहिबगंज

: एसीबी ने मुखिया को पांच हजार घूस लेते किया गिरफ्तार

मौके पर ये रहे मौजूद

भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह ने अभियान की सफलता को लेकर अपने विचार रखे. कार्यक्रम का संचालन महा जनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक पंकज सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन अभियान के सह संयोजक संतोष यादव ने किया. मौके पर लातेहार के जिला संगठन प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा, चतरा जिला संगठन प्रभारी विपिन बिहारी सिंह, चतरा जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा, पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता, सिमरिया विधायक किसुन दास, पूर्व विधायक प्रकाश राम, जनार्दन पासवान, रघुपाल सिंह, नीलम देवी, सीतामणि तिर्की, कल्याणी पाण्डेय, रामदेव सिंह, पंकज यादव आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :Breaking-">https://lagatar.in/train-accident-coromandel-express-collides-with-goods-train-many-passengers-injured/">Breaking-

कोरोमंडल एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई, कई यात्री हताहत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही