Search

 
 
 

लातेहार : भाजपाइयों ने किया जनसंघी कार्यकर्ताओं को सम्मानित

 
Latehar: भारतीय जनता पार्टी जिला लातेहार के तत्वावधान में महाजनसंपर्क अभियान के तहत मनिका प्रखंड में जनसंघ काल के नेताओं को उनके घर जा कर अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि महा जनसंपर्क अभियान प्रदेश के निर्देश पर लातेहार जिला में चलाया जा रहा है. इसी के तहत जनसंघ काल के वरीय कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने संगठन के लिए बहुत कुछ कार्य किया है. उसी के दौलत भाजपा आज इस मुकाम पर है. मौके जनसंघ काल के नेता भरत प्रसाद, सत्यनारायण प्रसाद, सेठा यादव, राजदेव मांझी व मुनेश्वर यादव के घर जाकर सभी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार, भाजयुमो जिला अध्यक्ष छोटू राजा, बबन पासवान, मनदीप कुमार, अमरदीप कुमार, प्रदीप सिंह, संदीप उरांव, दरोगी यादव, मुनेश्वर सिंह, बिरजू सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बीआईटी">https://lagatar.in/program-on-self-reliant-technologies-engineering-secured-future-at-bit-mesra/">बीआईटी

मेसरा में आत्मनिर्भर टेक्नोलॉजीज इंजीनियरिंग सिक्योर्ड फ्यूचर पर कार्यक्रम
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही