Latehar: आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत भाजपा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा ग्रामीण मंडल के तत्वावधान में एक कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरमोहन सिंह ने किया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रमंडलीय प्रभारी अवधेश सिंह चेरो उपस्थित थे. मौके पर राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी सोमनाथ उरांव व सुनीता कुमारी को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. इसके अलावा जनजातीय क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए रमेश उरांव व कमलेश उरांव को भी अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें :गोला">https://lagatar.in/people-paid-last-respects-to-jagarnath-mahatos-dead-body-in-gola-paid-tribute/">गोला
में जगरनाथ महतो के पार्थिव शरीर के लोगों ने किये अंतिम दर्शन, दी श्रद्धांजलि
: भाजपा ने सामाजिक समरसता एवं न्याय सप्ताह के तहत रोगियों के बीच फलों का किया वितरण [wpse_comments_template]
में जगरनाथ महतो के पार्थिव शरीर के लोगों ने किये अंतिम दर्शन, दी श्रद्धांजलि
क्षेत्र मे प्रतिभाओं की कमी नहीं- अवधेश सिंह चेरो
मौके पर अवधेश सिंह चेरो ने कहा कि भाजपा अपने सामाजिक दायित्वों के तहत विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभाओं को भी सम्मानित करती है. इससे उनकी हौसला अफजाई होती है. क्षेत्र मे प्रतिभाओं की कमी नहीं है, उन्हें बस एक अवसर की तलाश है. कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, जिला महामंत्री पंकज सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह दिशा सदस्य रामदेव सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री सह प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहरा, जिला मीडिया प्रभारी पवन कुमार, नगर व्यवस्था प्रमुख अभय कुमार,अनिल सिंह, विशाल चंद्र साहू व राजदेव प्रसाद आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-bjp-distributed-fruits-among-patients-under-social-harmony-and-justice-week/">लातेहार: भाजपा ने सामाजिक समरसता एवं न्याय सप्ताह के तहत रोगियों के बीच फलों का किया वितरण [wpse_comments_template]
Leave a Comment