Search

 
 
 

लातेहार : भाजपा ने चलाया लाभार्थी जनसंपर्क अभियान

 
Barwadih, Latehar: बरवाडीह और छिपादोहर मंडल के कई बूथों पर शनिवार को भाजपा ने लाभार्थी जनसंपर्क अभियान चलाया. छिपादोहर मंडल में बूथ संख्या 69 व 70 में लाभार्थी जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा नेता लाभुकों के घर पहुंचे. उन्होंने भाजपा एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताया. केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी. मंडल संयोजक अजय सोनी के नेतृत्व में चलाये गये इस अभियान में भाजयुमो जिला मंत्री अजय प्रसाद, भाजयुमो अध्यक्ष बृजमोहन सिंह, महामंत्री चंद्रदीप सिंह और विजय यादव समेत कई अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल थे. मौके पर लाभार्थियों के घर जाकर भाजपा का स्टीकर चिपकाया गया और पीएम मोदी का पत्र वितरित किया गया. मंडल संयोजक ने बताया कि लाभार्थियों ने मोदी को धन्यवाद देते हुए 2024 लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को भारी बहुमत से सरकार बनाने का संकल्प लिया. बरवाडीह मंडल में मंडल उपाध्यक्ष सुनील सिंह ने लाभार्थियों के घर जा जाकर योजना से लाभार्थियों से मुलाकात की और उनके अनुभव को जाना और केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-social-media-campaign-from-march-4-in-view-of-lok-sabha-elections/">गढ़वा

: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 4 मार्च से सोशल मीडिया अभियान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही