Search

 
 
 

लातेहार : पुण्यतिथि पर याद किए गए भाजपा नेता जयवर्धन सिंह

 
Barwadih, Latehar : भाजपा के दिवंगत नेता जयवर्धन सिंह की तीसरी पुण्यतिथि सह श्रद्धांजलि सभा बुधवार को उनके बरवाडीह स्थित पैतृक आवास में मनायी गयी. इस मौके पर भाजपा समेत अन्य कई राजनीतिक दलों व संगठनों के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. दिवंगत जयवर्धन सिंह की पत्नी ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, जिला परिषद की अध्यक्ष पूनम देवी, पूर्व विधायक सह भाजपा जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह, जिप सदस्य संतोषी शेखर, महुआडांड़ जिप सदस्य स्टेला नगेसिया, प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी, उप प्रमुख बिरेंद्र जयसवाल, राजद नेता गिरजानंद गिरी, कांग्रेस नेता सुरेश मिश्रा, अनिल कुमार सिंह, शिवानंद तिवारी व मुखिया कालो देवी भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dc-reprimanded-station-in-charge-and-project-officers/">धनबाद

: थाना प्रभारियों और परियोजना पदाधिकारियों को डीसी ने लगाई फटकार

जयवर्धन सिंह के निधन से बहुत बड़ी क्षति- हर्षवर्धन सिंह

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि दिवंगत जयवर्धन सिंह को राजनीति के अलावा सामाजिक कार्यों में भी अपनी एक अलग पहचान बनायी थी. दिवंगत सिंह के छोटे भाई हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि भाजपा नेता व उनके बड़े भाई के आकस्मिक निधन से परिवार को बड़ी क्षति हुई है और यह क्षति कभी पूरी नहीं हो सकती है. मौके पर सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद, दिलीप सिंह यादव, विवेक कुमार सिंह, अजय सोनी, गोपाल राजवंशी, निर्भय सिंह, मुकेश कुमार सिंह, अमृत राज सिंह, अवधेश सिंह चेरो , धनंजय सिंह , मनान अंसारी, सखीचंद प्रसाद ,प्रदीप सिंह, मनोज प्रसाद व सुनील कुमार सिंह समेत काफी संख्या लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-incineration-machine-made-in-school-for-sanitary-pad-disposal/">लातेहार

: सेनेटरी पैड डिस्पोजल के लिए स्कूल में बनाया गया भस्मीकरण यंत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही