Search

 
 
 

लातेहार: भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात का 100वां एपिसोड

 
Latehar : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100 वें एपिसोड का प्रसारण जिलाभर में बूथ स्तर पर किया गया. जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह के निर्देश पर जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के 100-100 बूथों पर मन की बात का प्रसारण किया गया और इसे सुना गया. जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह पूरी तरह से गैर राजनीतिक संवाद कार्यक्रम है और सर्वाधिक लोकप्रिय संवाद है. कहा कि 2015 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भी इसमें शामिल हो चुके हैं. ओबामा ने अपने आलेख में इसकी प्रशंसा भी की थी. हेरहंज प्रखंड के 15 मतदान केंद्रों पर भाजपा कार्यकर्ता और आम लोगों ने पीएम की मन की बात कार्यक्रम को सुना. इसे भी पढ़ें - सेना">https://lagatar.in/the-bullet-came-out-tearing-the-skull-of-the-army-man-the-operation-lasted-for-five-hours/">सेना

के जवान की खोपड़ी को चीरते हुए गोली बाहर निकली, पांच घंटे चला ऑपरेशन

मतदान केन्द्रों पर प्रभारी थे मनोनीत

लातेहार में मन की बात कार्यक्रम को लेकर सभी मतदान केन्द्रों पर प्रभारियों को मनोनीत किया गया था. मतदान केंद्र संख्या 11 में सांसद प्रतिनिधि रूपेंद्र जायसवाल, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष अरबिंद यादव, भाजपा किसान मोर्चा प्रखंड उपाध्यक्ष त्रिवेणी भोक्ता, किसान वीरेंद्र दुबे, भाजपा युवा कार्यकर्ता रविंद्र दुबे, नंदेव गंझु व उदय गंझू कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-every-house-tap-scheme-is-becoming-a-plan-of-loot/">लातेहार:

लूट की योजना बनती जा रही है हर घर नल योजना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही