Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : भाजपा नेताओं ने सचिवालय घेराव आंदोलन में लिया भाग समेत जिला की 2 खबरें

Latehar: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत लातेहार जिला के भाजपाइयों ने 11 अप्रैल को झारखंड सचिवालय घेराव कार्यक्रम में भाग लिया. जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह के नेतृत्व सैकड़ों भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने रांची में झारखंड सचिवालय घेराव कार्यक्रम में भाग लिया. झारखंड घेराव के दौरान भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं के उपर किये गये लाठी चार्ज की भाजपा नेताओं कड़ी निंदा की है. भाजपा जिला महामंत्री पंकज सिंह ने इस घटना को झारखंड सरकार की तानाशाही बताया है. उन्होने कहा कि राज्य में गिरती कानून व्यवस्था, भय, भूख व भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का 11 अप्रैल को पूर्व से ही झारखंड सचिवालय घेराव कार्यक्रम प्रस्तावित था. इसे भी पढ़ें :पूर्व">https://lagatar.in/ed-arrested-alok-ranjan-aide-of-former-chief-engineer-virendra-ram/">पूर्व

चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के सहयोगी आलोक रंजन को ED ने किया गिरफ्तार

हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया- पंकज सिंह

पंकज सिंह ने कहा कि सरकार ने इस कार्यक्रम को विफल करने की नाकाम कोशिश की. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस व वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और लाठीचार्ज किया. धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई. श्री सिंह ने कहा कि झारखंड में इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है. आगामी चुनाव में आम जनता इसे बाहर का रास्ता दिखाने का संकल्प लिया है. रांची जाने वालों में राजधनी प्रसाद यादव, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे व जिला महामंत्री वंशी यादव आदि ने भाग लिया. दूसरी खबर

स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लकड़बग्घा होने की खबर निकली झूठी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/lll.jpg"

alt="" width="600" height="300" />  कैमरे में कैद नहीं हुआ कोई जानवर लातेहार : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रविवार की देर शाम स्थानीय लोगों को लकड़बग्घा देखे जाने का दावा किया था. इसे ले कर लोगों में दहशत फैल गया. इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने महुआडांड वन विभाग के कर्मियों को दी थी. इसके बाद वन विभाग के कर्मी हरकत में आये. दावे की पुष्टि के लिए वनकर्मी संजीव कुमार पांडेय एवं श्रीकांत मिश्रा के नेतृत्व मे वनकर्मी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में सघन जांच अभियान चलाया. बता दें कि परिसर मे ही स्वास्थ्य केंद्र का एक पुराना अर्द्धनिर्मित भवन है और यहां जंगल झाड़ी उग आये हैं और इसी परिसर मे लकडबग्घा देखे जाने का दावा किया गया है. जांच के क्रम में मांसाहारी जानवर के द्वारा खाये गए जानवर (सुअर एवं कुत्ता) का अवशेष मौजूद थे. वनकर्मी संजीव कुमार पांडेय व टीम द्वारा इस बात की पुष्टि के लिए ट्रैकर कैमरा लगाया गया था. लेकिन कोई जंगली जानवर कैमरा में कैद नहीं हुआ. वनपाल अजय टोप्पो ने बताया कि प्रखंड में लकड़बग्घा को लेकर लोगों में जो दहशत बनी थी. वह बिलकुल निराधार है, लोग भयमुक्त रहें. इसे भी पढ़ें :जयंती">https://lagatar.in/sido-kanhu-remembered-on-birth-anniversary-ajsu-chief-sudesh-mahato-paid-tribute/">जयंती

पर याद किए गए सिदो-कान्हू, आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने दी श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही