Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: बालूमाथ में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक, महिला सशक्तीकरण पर जोर

Advertisement
Advertisement
Latehar: लातेहार के बालूमाथ में बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की बैठक हुई. भाजपा मंडल कार्यालय में जिला अध्यक्ष शीला देवी की अगुवाई में भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंजु देवी की अध्यक्षता में महिला मोर्चा मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा शीला देवी शामिल हुईं. विशिष्ट अतिथि के रूप में लातेहार नगर अध्यक्ष शीतामणि तिर्की मौजूद थी. इसे भी पढ़ें- इस">https://lagatar.in/modi-government-will-sell-36-government-companies-this-year/">इस

साल 36 सरकारी कंपनियों को बेच देगी मोदी सरकार          

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है

शीला देवी ने कहा कि महिलाओं को मजबूत करना है. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है. महिलाओं का सशक्तीकरण करना है. सीतामणी तिर्की ने महिला सशक्तीकरण और महिलाओं को जागरूक होने पर जोर दिया. कहा कि महिलाएं अपने अधिकार के लिए आगे आएं और समाज में बराबरी का जगह बनाएं. साथ ही भाजपा को और मजबूत करें. मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा ने कहा कि उज्ज्वला योजना से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में काफी मदद मिली है. एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि महिलाएं घर के साथ देश की मजबूती में प्रधानमंत्री का साथ दे रही हैं. मौके पर अशोक साहू, पूनम देवी, राजेंद्र प्रसाद, विजय प्रसाद, उज्ज्वल सिंह, कौशल्या देवी, राधा कुशवाहा और रीना देवी समेत कई महिलाएं मौजूद थीं. इसे भी पढ़ें-  BIG">https://lagatar.in/big-breaking-pm-modis-convoy-stuck-for-15-20-minutes-ferozepur-rally-canceled-home-ministry-seeks-reply-from-cm-channi/">BIG

BREAKING : पीएम मोदी का काफिला 15-20 मिनट फंसा, फिरोजपुर रैली रद्द, गृह मंत्रालय ने सीएम चन्नी से मांगा जवाब
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही