Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न,संगठन की मजबूती पर दिया जोर

Balumath(Latehar): भाजपा मंडल कार्यसमिति की एक बैठक झावर पंचायत के शिव मंदिर परिसर में आयोजित की गयी. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा ने की. कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. बैठक में सरल ऐप को बूथ स्तर के कार्यकर्ता तक पहुंचने की अपील की गयी और इसकी उपयोगिता की जानकारी भी दी गयी. इसके अलावा बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील कार्यकर्ताओं से की गयी. संगठन की मजबूती पर भी विचार किया गया. बैठक में पन्ना प्रमुखों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. मौके पर अमीत कुमार, रामकुमार गुप्ता, सूरज शाह, अशोक साहु, प्रदीप यादव, अखिलेश भोक्ता, रघुनंदन सोनी, गजेंद्र हिमांशु, रविंद्र गुप्ता, संजीव गुप्ता, विजय ठाकुर, दिनेश साव, अर्जुन सिंह, विजय गुप्ता, ब्रजेश उरांव, सोहराय उरांव, ललक महतो व नागेंद्र गुप्ता समेंत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - निशिकांत">https://lagatar.in/nishikant-advises-jmm-to-change-cm-jmm-retaliates-bjp-should-consider-the-speakers-suggestion-leaving-inlogical-talks/">निशिकांत

ने झामुमो को दी सीएम बदलने की सलाह, झामुमो का पलटवार- इनलॉजिकल बातें छोड़ स्पीकर के सुझाव पर विचार करे भाजपा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही