Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : नारी शक्ति वंदन कार्यशाला को लेकर भाजपा की बैठक

Advertisement
Advertisement
बेहतर कार्य करने वाली महिला समूह को किया जाएगा सम्मानित : संतोषी Barwadih, Latehar: केंद्र सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं के प्रति महिलाओं को जागरूक और उन्हें योजनाओं से जोड़ने को लेकर आगामी 22 फरवरी को मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा. इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया. बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम प्रभारी और जिला परिषद के सदस्य संतोषी शेखर शामिल हुई. मौके पर संतोषी शेखर ने बताया कि पार्टी के निर्देश पर मंडल क्षेत्र के सभी महिला समूहों के अलावा अन्य महिलाओं को केंद्र सरकार के माध्यम से चलाई जा रही सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जायेगा. 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय कार्यशाला में बेहतर कार्य करने वाली महिला समूह, और क्षेत्र की अन्य महिलाओं को चिन्हित कर सम्मानित भी किया जायेगा. कार्यक्रम को लेकर मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह के निर्देश पर सभी पंचायत के प्रभारी का भी नियुक्त किया गया. मौके पर संयोजक रूपाली सिंह, प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी, उप प्रमुख वीरेंद्र जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद, मुखिया कालो देवी, मंडल महामंत्री प्रदीप सिंह मनोज प्रसाद, उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सखी चंद प्रसाद, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोज यादव, कमलेश यादव, पारस जायसवाल, दिलीप कुमार पासवान, बैजनाथ चंद्रवंशी व हेमंत कश्यप समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-चंपाई">https://lagatar.in/it-is-unfortunate-that-scheduled-castes-do-not-get-representation-in-champai-cabinet-sudesh/">चंपाई

मंत्रिमंडल में अनुसूचित जाति को प्रतिनिधित्व नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण- सुदेश
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही