Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : भाजपाईयों ने दिया धरना, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Latehar/Barwadih/Balumath/Garu : भाजपा, ग्रामीण मंडल, लातेहार के तत्वावधान में सोमवार को झारखंड सरकार की नाकामियों एवं राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना दिया गया. अध्यक्षता कर रहे ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद ने कहा कि वर्तमान में झारखंड की सरकार लूटने का काम कर रही है. अबुआ आवास हो, जमीन का म्यूटेशन हो या अन्य कोई योजना सबमें लूट मची है. जिप अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि झारखंड सरकार में सरकारी कर्मियों का ट्रांसफर पोस्टिंग एक उद्योग का रूप ले चुकी है. अधिकारी जनता की किसी बात को सुनने के लिए तैयार नहीं हैं. मौके पर कार्यक्रम प्रभारी जिप सदस्य चंदवा सरोज देवी, कल्याण देवी, प्रमुख परशुराम लोहरा, विष्णु गुप्ता, राजकुमार प्रसाद, शिव शंकर प्रसाद, राजू कुमार, सुनीता देवी समेत कई भाजपा नेता शामिल थे. बाद में अंचलाधिकारी को राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया. बरवाडीह में मंडल भाजपा अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में भाजपाईयों ने एक दिवसीय धरना दिया. मौके पर प्रभारी मुकेश सिंह, जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद समेत कई भाजपाई मौजूद थे. इससे पहले पुराने ब्लॉक परिसर से विरोध मार्च निकाला गया. धरना के बाद राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन बीडीओ रेशम रेखा मिंज को सौंपा गया. मौके पर दिलीप सिंह यादव, अंजय सोनी, विवेक सिंह, मनोज प्रसाद, प्रदीप सिंह, सुनील कुमार सिंह, सखीचंद प्रसाद, नेत्री रुपाली सिंह, कालो देवी, विकास सिंह, मनोज यादव, पारस जायसवाल, उपेंद्र प्रसाद व सतीश यादव समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्त्ता मौजूद थे. बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में भी भाजपाईयों ने धरना दिया. मौके पर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा, पूर्व सांसद बृजमोहन राम, शैलेश सिंह, रामकुमार गुप्ता, संजय यादव, त्रिवेणी साव, प्रदीप यादव, विजय यादव समेत कई भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.

भाजपाइयों ने दिया धरना, राज्यपाल के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/11-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

गारू (लातेहार) : राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, जेएसएससी पेपर लीक एवं नियुक्ति घोटाले के विरोध में गारू मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया. बाद में राज्यपाल के नाम बीडीओ संतोष बैठा को एक ज्ञापन सौंपा गया. इस अवसर पर एसटी मोच के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह चेरो, पंसस विकास तिवारी, शिल्पा कुमारी, सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता के अलावा शीला देवी, संतोष यादव, राजकुमार सिंह व रेणु देवी समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-road-accident-in-motihari-three-people-of-the-same-family-died/">बिहारः

मोतिहारी में सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही