Search

 
 
 

लातेहार : भाजपा का खुला चुनाव कार्यालय, कालीचरण सिंह को विजयी बनाने का संकल्प

 
Balumath (Latehar): बालूमाथ के मुरपा मोड के पुराने होंडा शोरूम में चतरा के भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह का चुनाव कार्यालय का उद्घाटन नारियल फोड़ एवं फीता काट कर मंत्रोचारण के बीच हुआ. बतौर मुख्य अतिथि बालूमाथ भाजपा के वरिष्ठ नेता रामजतन साहू, गिरधारी यादव, रामजी सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा, ओबीसी जिला अध्यक्ष त्रिवेणी साहू ने संयुक्त रूप से उदघाटन किया. उद्घाटन समारोह में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला के पदाधिकारी, मंडल के पदाधिकारी, संयोजक, सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं दर्जनों महिलाए सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे. पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को अधिकतम मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-fate-of-14-candidates-sealed-in-strong-room/">चाईबासा

: स्ट्रांग रूम में 14 प्रत्याशियों का भाग्य हुआ बंद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही