केंद्रीय बजट किसानों के हित में- पवन साहू
मौके पर मुख्य अतिथि पवन साहु ने कहा कि पेश किये गये केंद्रीय बजट में किसानों के हित के लिए कई प्रावधान किये गये हैं. इससे किसानों को बहुत लाभ मिलेगा. उन्होंने इसकी विस्तार से जानकारी दी. पवन साहु ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि व जैविक खेती पर विशेष बल दिया. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमरजीत सिंह जबकि धन्यवाद ज्ञापन उप प्रखंड प्रमुख राजकुमार प्रसाद ने किया. मौके पर किसान मोर्चा जिला प्रभारी राजीव शाहदेव, कार्यक्रम प्रभारी मो सफदर अली,किसान मोर्चा प्रदेश कार्यालय मंत्री सुरेंदर नाथ, सांसद प्रतिनिधि राजन तिवारी, जिला महामंत्री प्रभाकर मिश्रा, जिला कार्यसमिति सदस्य कामेश्वर भोक्ता, सतेंद्र सिंह, सुबोध कुमार सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार, विवेक चंद्रवंशी, हरमोहन सिंह, मदन प्रसाद, मनीष गुप्ता, देवमुनि वैध, रघुनंदन सोनी, मुंशी प्रसाद, पप्पू नायक, छोटू प्रसाद, धर्मेंद्र चंद्रवंशी व निर्मल सिंह समेंत कई भाजपाई व ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-of-assault-in-kadma-goes-to-jail-victim-also-arrested-for-demanding-extortion/">जमशेदपुर: कदमा में मारपीट का आरोपी गया जेल, पीड़ित भी रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार दूसरी खबर
भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनायी
alt="" width="600" height="300" /> Balumath (Latehar): बारियातू प्रखंड मुख्यालय स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में शनिवार को मंडल अध्यक्ष लव कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनायी गयी. भाजपाइयों ने इसे समर्पण दिवस के रूप में मनाया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री पंकज सिंह मौजूद थे. मौके पर मंडल अध्यक्ष लव कुमार सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल मां भारती के सच्चे सपूत थे. वे एक व्यक्ति ही नहीं बल्कि मानवतावादी विचार की प्रतिमूर्ति थे. बैठक में मंडल प्रभारी सह जिला महामंत्री पंकज सिंह ने सरल ऐप्प को बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने एवं इसकी उपयोगिता बताने की अपील की. मंच का संचालन गोपाल यादव ने किया. मौके पर मंडल मंत्री निरंजन राम, सेवानिवृत्त शिक्षक बालदेव प्रसाद, नीलू सिंह, उमा देवी, रेनु देवी, सुशीला देवी, जिला सदस्य आनन्द सिंह, गोपाल केसरी, अरविंद सिंह, संदीप शर्मा, कुलेश्वर यादव, पंकज यादव, बासदेव राम, कामेश्वर प्रजापति, रूपेश सिंह व कुंवर प्रसाद समेत कई भाजपाई मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:मंत्री">https://lagatar.in/minister-mithilesh-thakur-said-tribal-development-will-move-towards-grandeur-including-mahakumbh-mela-3-news-of-palamu-district/">मंत्री
मिथिलेश ठाकुर ने कहा- भव्यता की ओर बढ़ेगा आदिवासी विकास महाकुंभ मेला… समेत पलामू जिला की 3 खबरें तीसरी खबर
सिंगल विंडो सेंटर की शुरूआत
alt="" width="600" height="340" /> Balumath: बारियातू प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सिंगल विंडो सेंटर का शनिवार को शुभारंभ किया गया. शुभारंभ प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी व उप प्रमुख ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इसके बाद बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने किशोरियों से बातचीत की और आगे की पढ़ाई जारी रखने की बात कही. वहीं तेजस्विनी परियोजना के प्रखंड समन्वयक उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस परियोजना में प्रखंड के 119 वैसे किशोरियों का नामांकन किया गया है, जो पढ़ाई छोड़ चुकी है. इनको तेजस्विनी परियोजना के माध्यम से पहले चार मॉड्यूल का प्रशिक्षण देकर सशक्त किया गया है. एनआईओएस के माध्यम से इनको 8वीं और 10वीं की पढ़ाई करवा कर परिक्षण दिलवाया जाएगा. मौके पर बीरेंद्र पासवान, सिंगलविंडो सेंटर के इंचार्ज समीम अंसारी, तेजस्विनी परियोजना के क्षेत्र समन्वयक उगेशर प्रजापति, ईश्वर कुमार रवि, क्लस्टर समन्वयक पूनम कुमारी , सुमन कुमारी, संदीप प्रजापति, बसंत कुमार, रामचंद्र उरांव किशोरी क्लब की पूनम, प्रभा, रीता, बबिता व फुलमनी सहित कई किशोरी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment