Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार :  भाजपाइयों ने लगाया कोविड बूस्टर डोज शिविर

Advertisement
Advertisement
Latehar :  सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में सदर प्रखंड के पोचरा पंचायत स्थित स्वास्थ्य उप केंद्र में कोविड बूस्टर डोज शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी व विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राजधानी प्रसाद यादव ने कहा कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का उदेश्य जरूरतमंद लोगों तक सेवायें पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कोविड काल में किये गये कार्य को पूरे विश्व ने सराहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पड़ोसी देशों को भी कोविड का टीका दे कर उनकी मदद की है. उनके जन्मदिन को पूरे देश में भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है. शिविर में स्वास्थ्य विभाग के डॉ राजेश कुमार झा व उनके सहयोगियों ने कई लोगों को कोविड की बूस्टर डोज दी और ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच कर दवाइयों का भी वितरण किया. मौके पर कार्यक्रम प्रभारी सह जिला महामंत्री पंकज सिंह, विष्णुदेव प्रसाद गुप्ता, ध्रुव कुमार पांडेय, रामदेव सिंह, प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहरा, कृष्णा पासवान, आनंद सिंह पोचरा पंचायत के मुखिया रामजी सिंह, पंकज सिंह देव, राजबली भुइयां, रवींद्र सिंह व पवन कुमार उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-by-november-15-the-employees-have-to-file-an-affidavit-and-tell-whether-they-will-take-advantage-of-new-or-old-pension-ganguly/">आदित्यपुर

: 15 नवंबर तक कर्मचारियों को शपथ पत्र दाखिल कर बताना है कि नए या पुरानी पेंशन का लेंगे लाभ : गांगुली [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही