Search

 
 
 

लातेहार: भाजपाइयों ने मनाया पार्टी का 44वां स्थापना दिवस

 
Balumath (Latehar): मंडल भाजपा कार्यालय में पार्टी का 44 वां स्थापना दिवस मनाया. कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया. मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का प्रसारण किया गया. मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा ने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक संगठन है. पूरे देश में बूथ स्तर से लेकर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर तक कार्यकर्ताओं के समपर्ण के बदौलत ही भाजपा आज इस मुकाम तक पहुंची है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज पूरा देश अपनी स्वर्णिम आभा को प्राप्त कर रहा है. भारत का परचम आज पूरे विश्व में लहरा रहा है. मौके पर संजय यादव, त्रिवेणी साव, अमित कुमार, रामकुमार गुप्ता, विजय यादव, सूरज शाह, देवनंदन प्रसाद, अखिलेश भोक्ता, प्रदीप यादव, पंचानंद पांडेय, रघुनंदन सोनी, मोनू पासवान, राजेश प्रजापति, विजय ठाकुर व संतु प्रसाद समेत पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - Oxfam">https://lagatar.in/home-ministry-recommends-cbi-probe-against-oxfam-india-alleges-violation-of-fcra/">Oxfam

India पर  गृह मंत्रालय की गाज गिरी, CBI जांच की सिफारिश , FCRA के उल्लंघन का आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही