Search

 
 
 

लातेहार : भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल को किया याद

 
Latehar :  सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में आरागुंडी पंचायत के सिमरिया मतदान केंद्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का प्रसारण किया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश युवा आईटी सेल के संयोजक सह लातेहार विधानसभा प्रभारी सुमन सौरभ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार गरीब कल्याणकारी योजनायें चला कर पंडित जी के सपनों को साकार कर रही है. उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भारत एक बार फिर विश्व गुरू बनेगा. उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताये गये रास्तों में चलने की बात कही. जिला महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई शिक्षा नीति में सांकेतिक भाषा को जोड़कर दिव्यांगों को बहुत बड़ा उपहार दिया है. उन्होंने आगे कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर वक्ता व विचारक थे. कार्यक्रम में सिमरिया ग्राम के वरिष्ठ भाजपाई महेंद्र वैद्य को श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन विक्रम सिंह ने किया. मौके पर श्याम वैद्य, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री विष्णु देव प्रसाद गुप्ता, युवा मोर्चा महामंत्री अश्विनी सिंह, मुखिया रवि भगत, उप मुखिया पूजा देवी, पंचायत समिति सदस्य सूरज, राजंती देवी व ग्राम प्रधान लालधारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-ryots-held-meeting-in-sosohatu-against-icha-dam-reiterated-their-resolve-to-cancel-the-dam/">तांतनगर

: ईचा डैम के विरोध में सोसोहातु में रैयतों ने की बैठक, डैम रद्द करने का संकल्प दोहराया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही