Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : भाजपा ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक, संगठन की मजबूती पर जोर

Latehar:  भारतीय जनता पार्टी, लातेहार ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार के अध्यक्षता में हुई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा ग्रामीण मंडल को बूथ स्तर तक सशक्त एवं मज़बूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा. वहीं जिला महामंत्री सह डाटा प्रबंधन के जिला संयोजक पंकज सिंह ने कहा कि भाजपा मंडल के सभी 113 बूथों पर सरल ऐप के माध्यम से प्रत्येक बूथ पर 50-50 कार्यकर्ताओं का डाटा एंट्री करना है. उन्होंने डाटा एंट्री करने के लिए अपने मोबाइल से डाटा एंट्री करने का सरल उपाय बताया. साथ ही मंडल कार्यसमिति में उपस्थित सभी सदस्यों को डाटा इंट्री करवाया गया. इसे भी पढ़ें:बालूमाथ">https://lagatar.in/balumath-public-relations-campaign-launched-regarding-khatiani-johar-yatra/">बालूमाथ

: खतियानी जोहार यात्रा को लेकर चलाया गया जनसंपर्क अभियान

हेमंत सरकार ने की वादाखिलाफी- राजन तिवारी

वहीं जिला सांसद प्रतिनिधि( स्वास्थ) राजन तिवारी ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार में महिलाओं पर अत्याचार, किसानों एवं बेरोजगारों के साथ विश्वासघात, राज्य की जनता के साथ किए गए वादा से मुकरने का काम किया. संचालन मंडल महामंत्री अवधेश चंद्रवंशी जबकि धन्यवाद ज्ञापन मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र राम ने किया. मौके पर जिला कार्यालय मंत्री गणेश प्रसाद, कृष्णा पासवान, हरिओम प्रसाद, मनोज प्रसाद, भूसूर मुखिया सुरेंद्र भगत, राजंती देवी, कर्म देव सिंह आरागुंडी रवि भगत, मिथिलेश सिंह, पप्पू नायक, हरमोहन सिंह और राजेंद्र यादव मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:जनाधिकार">https://lagatar.in/appeal-of-janadhikar-mahasabha-atrocities-on-tribals-in-the-forests-of-singhbhum-remove-police-camp/">जनाधिकार

महासभा की अपील, प सिंहभूम के जंगलों में आदिवासियों पर अत्याचार, पुलिस कैंप हटाएं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही